अंचल प्रशासन एवं पुस्तैनी बसे परिवारों के बीच 9 फरवरी को टकराव की आशंका
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर: ताजपुर प्रखंड के गौसपुर सरसौना पंचायत के मुर्गियाचक से रहीमाबाद के बहादुरनगर तक पुस्तैनी बसे सैकड़ों दलित- गरीब- भूमिहीन परिवारों से 8 फरवरी तक जमीन खाली कर देने अन्यथा 9 फरवरी को प्रशासन द्वारा खाली कराने के ऐलान से बसे परिवारों के बीच खलबली मच गई!
आनन- फानन में बसे परिवारों ने बैठक कर बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के जमीन पर से घर हटाने से इनकार कर दिया!इस निर्णय से अंचल प्रशासन एवं दलितों से बीच घर तोड़ने के दिन 9 फरवरी को टकराव की संभावना है!
पूछे जाने पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड के अंदर बीघा के बीघा सरकारी जमीन पर रसुखदारों का कब्जा है अदालत के आदेश के बाबजूद सरकारी सड़क को खाली कराकर चालू नहीं कराया जा सका! बहादुरनगर में सरकारी जमीन पर धर्मकांटा, गैस गोदाम, दुकान, मकान, बाउंड्री वाल है इसे नहीं हटाया जा रहा है!
माले प्रतिनिधिमंडल सीओ से मिलकर 10 जनवरी को स्मार-पत्र सौंपकर वार्ता करने गई थी लेकिन सीओ कार्यालय छोड़कर फरार हो गई!अब पुस्तैनी बसे परिवारों को बगैर मापी, बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये अंचल प्रशासन हटाने का फरमान जारी की है!यह अन्याय है और इसके खिलाफ भाकपा माले संघर्षरत दलित परिवार के साथ है. माले नेता ने पोखर के भिंडे, सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे परिवारों को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा, भूमिहीनों को वास भूमि, आवास एवं दलित बस्ती में पहुंचपथ बनाने की मांग को लेकर 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के ताजपुर आगमन पर जुलूस निकालकर मांगपत्र सौंपे जाने की घोषणा की! एक प्रस्ताव पारित कर 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में माले के देश बचाओ रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया!






















































