समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव सोमवार को तेज संवाद कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा में परिभ्रमण किया। इस दौरान खुले गाड़ी से रोड शो किया। रोड शो के दौरान वीडियो कॉलिंग के द्वारा अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से लोगों को रूबरू कराते नज़र आये। उन्होंने नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली को फ्लॉप बताया। हसनपुर आने के सवाल पर उन्होंने कहा की लोगों की मांग थी हसनपुर आने के लिए इसलिए यहां आये हैं। वही हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बचते हुए नजर आए। लेकिन कयास लगाया जा हैं कि हसनपुर विधानसभा से ही चुनाव लड़ेगे। इधर तेजप्रताप यादव के हसनपुर विधानसभा आने के सवाल पर स्थानीय विधायक राज कुमार राय कहते हैं की हसनपुर विधानसभा में लालू का लाल नहीं चलने वाला है। हसनपुर में हसनपुर का लाल ही चलेगा उन्होंने कहा की सीएम नीतीश कुमार हर क्षेत्र में काम किया हैं, और हर कौम के लिए काम किया हैं। आगे उन्होंने कहा की हसनपुर विधानसभा में बिथान हसनपुर सिंघिया प्रखंड के कुछ पंचायत बाढ़ ग्रस्त इलाका रहने के बावजूद इस क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, बाकी बचा हुआ कार्य आगे पूरा कर लिया जाएगा।





















































