पैक्स अध्यक्ष की निर्मम हत्या बेहद दुखद व पीड़ादायक — विनोद

581

समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में अध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पटोरी प्रखंड के दरवा पंचायत के निवासी व पैक्स अध्यक्ष शम्भू राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी l सभा के अंत में 02 मिनट का मौन भी रखा गया l पैक्स अध्यक्ष शम्भू राय ( 44 वर्ष) की निर्मम हत्या पर समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की तीव्र निन्दा की l उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद व पीड़ादायक है l समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि शम्भू राय बेहद विन्रम व मिलनसार थे l वे लोकप्रिय समाजसेवी , कुशल पैक्स अध्यक्ष तथा किसानो के सच्चे हमदर्द थे l उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, अपराधियो को गिरफ्तार करने , पीड़ित परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है l मौके पर बैंक उपाध्यक्ष सुनील कुमार , सहकारिता बैंक के एम.डी ए.के.गुप्ता , शाखा प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा , लोन वसूली पदाधिकारी सुशील कुमार चौधरी , एक मुश्त समझौता योजना पदाधिकारी जे.शांडिल्य , पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर सिंह , उमेश प्रसाद यादव , सुनील कुमार शोले , जितेन्द्र कुमार राय, पंकज कुमार तथा रंजीत कुमार आदि मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here