समस्तीपुर: कल्याणपुर अखिल भारतीय और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर प्रखंड अंचल कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय पर 7 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करो, ठेका संविदा आउटसोर्स दैनिक वेतन भोगी नियुक्तियां बंद करो सभी ठेका संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 7 सूत्री मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर्मी कर रहे थे। प्रदर्शन में रानी कुमारी कृष्ण ठाकुर मनोज कुमार झा लल्लन पंडित मो अलाउद्दीन दिलीप कुमार राम मोहम्मद शाहबाज
निजामी नसीम हैदर खान सीताराम रजक सुनीता कुमारी पिंकी कुमारी प्रतिमा कुमारी सहित दर्जन भर से अधिक कमी मौजूद थे। मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोपा गया।





















































