समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। प्रोफ़ेसर मसरूर अहमद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन फैसल अहमद के द्वारा आज समस्तीपुर के पूसा क्षेत्र संख्या 5 जिला परिषद चुनाव में उम्मीदवार मंजू देवी के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंजू देवी के जीतने से पूसा क्षेत्र संख्या 5 का विकास जरूर होगा तथा सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा, श्री अहमद ने कहा कि पूसा क्षेत्र संख्या 5 का विकास मंजू देवी के नेतृत्व में हर हाल में होगा तथा मंजू देवी की अगर जीत होती है तो पूसा क्षेत्र की जनता की जीत होगी, पूर्व जिला परिषद स्वर्गीय संजय कुमार त्रिवेदी लगातार पूसा क्षेत्र संख्या 5 का विकास किया गया। इसलिए यहां की जनता ने स्वर्गीय संजय कुमार त्रिवेदी को लगातार जिताने का काम किया था, लेकिन आज वह हम सबों के बीच में नहीं है लेकिन उनकी विचारधारा तथा उनके आदर्श पर चलते हुए उम्मीदवार मंजू देवी उनके अधूरे काम को पूरा जरूर करेंगे, हमारा समर्थन उम्मीदवार मंजू देवी को है तथा हमारे समर्थक इनके पक्ष में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जनसंपर्क अभियान में मोहम्मद मोबाइल कुरैशी, मोहम्मद तारा कुरैशी, मोहम्मद नौशाद कुरैशी, मोहम्मद जुम्मन कुरैशी, मोहम्मद जब्बार कुरैशी, रामविलास पासवान, कुंदन पासवान, अजय महतो, सुनील कुमार इत्यादि मौजूद थे।





















































