नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। सिरदला थाना में व्यासायी को बदमाशों ने गोली मार दी है, घटना कुशाहन गांव के पुल के समीप हुई, व्यवसायी को मुह में गोली लगी है, गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल नवादा से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी व्यक्ति की पहचान कुशाहन गांव के शुखदेव साव के पुत्र दीनानाथ के रूप में की गई हैं। उनका प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार है। परिजनों ने बताया कि दीनानाथ साव दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान अपराधी ने कुशाहान के पुल के निकट गोली मारकर फरार हो गए। चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि अपने भाई के आभूषण की दुकान से घर लौट रहे थे उसी दौरान उन पर गोली चलाई गई है, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है,
वहीं सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।





















































