अमरदीप नारायण प्रसाद
बिहार में वज्रपात से 7 जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई है. जिन जिलों में वज्रपात की घटना हुई है उसमें जमुई में तीन, कैमूर में तीन, रोहतास में दो, सहरसा में एक, सारण में एक, भोजपुर में एक और गोपालगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वज्रपात से हुई मौत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.वज्रपात की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये, सुझावों का अनुपालन करें, खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.





















































