अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिला के उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी पंचायत में नल जल योजना को जांच को लेकर भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य महावीर पौद्दार एवं शाखा सचिव तनंजय प्रकाश एवं वार्ड सचिव मनोज कुमार राय के नेतृत्व में पड़ताल किया गया । हरपुर रेवाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 11 में हर घर नल का जल योजना का जांच के क्रम में दलितों के मुहल्ला में शोषित पीड़ित लोगों ने बताया कि विगत 3-4 बर्षों से हर घर नल का जल योजना का पानी हम लोगों को नहीं मिल रहा है । पाइप और नल जहाँ पुरी तरह ध्वस्त हो चुका है , वहीं आज तक कोई भी पदाधिकारी हमारे 11 नम्बर वार्ड में सुधि लेना भी उचित नहीं समझ रहे हैं । हमलोग उपेक्षा और शोषण का दंश झेलने को विवश हैं । उपस्थित सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति के सदस्य महावीर पौद्दार ने कहा कि प्रशासनिक विफलता और लापरवाही के कारण गरीबों को नहीं मिल रहा है पानी । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के अन्दर व्यवस्था दुरूस्त कर हर घर को पानी नहीं पहुंचाया गया तो कनीय अभियन्ता एवं बी पी आर ओ के खिलाफ भाकपा माले चरणबद्ध आन्दोलन करेगी । ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव तनंजय प्रकाश ने कहा कि पंचायत में पक्का मकान वाले अमीरों को नियम ताक पर रखकर प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवास की पूर्ण राशि निर्गत कर दिया जाता है । वहीं दलित एवं महादलित जो बेघर वे लाभ से वंचित हैं । उन्होंने कहा कि कौन है इसका जिम्मेदार उस पर जांच कर कार्रवाई करे जिला प्रशासन । बैठक को संबोधित करते हुए मदन पासवान ने कहा कि पंचायत में सैकड़ों भूमि हीन परिवार है जिन्हें चिन्हित कर वासगीत पर्चा निर्गत कर आवास आवन्टित करें सरकार और प्रशासन । मौके पर क्रांति देवी , रमेश कुमार पासवान , शतीश पासवान , उमेश सदा , कपिल पासवान , जगदीश सदा , रेखा देवी , मुनेश्वर सदा , नीलम देवी , सिकन्दर सदा , कविता देवी , रूबी देवी , वीणा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे ।



















































