मंत्री पद पर रूपा सहनी, अध्यक्ष पद पर हरे राम सहनी विजयी घोषित हुए

559

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के लिए मंत्री / कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य के पद पर चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान के एक घंटा के बाद मतगणना प्रारम्भ हुआ। मंत्री/कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवा रों में अप्पू कुमार सहनी उर्फ पप्पू सहनी, कलेश्वर चौधरी, रूपा सहनी, अध्यक्ष पद के लिए मोहन सहनी, राम जीवन चौधरी, हरे राम सहनी एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य पद कुल 18 उम्मीदवार जिसमें 11 सदस्य के लिए मतदान कराया गया। मतगणना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार वर्मा के देख रेख में हुआ। मंत्री पद पर रूपा सहनी को 167 उनके प्रतिद्वंद्वी कामेश्वर सहनी को 83 इस प्रकार रूपा सहनी 84 मतो से जीत हासिल कि इसी तरह अध्यक्ष पद पर हरे राम सहनी को 154 और उनके प्रतिद्वंद्वी मोहन सहनी को 89 मत मिले। इस प्रकार हरे राम सहनी 65 मतों से विजयी घोषित किए गये। मौके पर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार पूसा, सहायक निदेशक प्रेक्षक कृषि विभाग दरभंगा मंडल अभियंत्रण शंभू कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने टीम के साथ मौजूद थे।     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here