दोगुना भाड़ा वसूलने के बाबजूद पैंसेजर आभरलोड करने वाले आटो- टोटो- बस आदि पर कारबाई करे प्रशासन- सुरेन्द्र

997


समस्तीपुर,
कोरोना काल आटो- टोटो-बस आदि में तय सीट से आधे पैंसेजर बैठाने के एवज में दोगुना भाड़ा लेने का निर्णय आज भी बदस्तूर जारी है जबकी आटो- टोटो-बस आदि में ठूंसकर पैसेंजर बैठाने का सिलसिला जोर पकड़ लिया है.
इस आशय की जानकारी मिलने के बाद भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में तय सीट से आधे पैसेंजर बैठाना था. इस वजह से भाड़ा दोगुना किया गया था. ताजपुर से मुसरीघरारी का 20 रूपये एवं मुसरीघरारी से समस्तीपुर का 20 रू० टेम्पू भाड़ा लिया जा रहा है जो अत्यधिक है. आज जब हरेक पैसेंजर गाड़ी में ठूंसकर पैसेंजर बैठाया जाता है तो भाड़ा घटाया जाना चाहिए लेकिन भाड़े में कोई कमी नहीं की जा रही है और इसे लेकर अधिकारी से पुलिस तक मौन है. यह यात्री के साथ अन्याय है.
भाकपा माले नेता सुरेन्द्र ने जिलाधिकारी से इस संबंध में एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर भाड़ा तय कर इसे लागू कराने अन्यथा आंदोलन चलाने की धमकी दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here