अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साख मोहन में सुर्य राशि चक्र परिवर्तन के साथ धुर्व परिवर्तन सुर्य उतरायण संक्रांति के मिलन का महापर्व हैं।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिस अवसर पर जन प्रतिनिधि के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए जिसमें बेगूसराय के वरिय उप समाहर्ता प्रभाकर कुमार, डीसीएलआर मंझौल मणिष भारद्वाज, भुसवर पंचायत के सरपंच राम चन्द्र साह ,पतेलिया के राम कुमार चौरसिया समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और मिथिला परंपरा के अनुसार पाग चादर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के मठ मंदिर प्रमुख सह पुर्व सांसद विधायक प्रत्याशी डॉ शंभू कुमार ने कहा कि हमारा देश भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो समष्टीवाद के सिद्धांत का पालन करता है ।और वसुधैव कुटुंबकम् ईश्वर सर्वभूतानां सभी जीवों में ईश्वर का वास है ।और संसार ही परिवार है, के सिद्धांत का अक्षरस पालन करते हैं। यहां सिर्फ बोलने की नहीं ब्यबहार में उतारने की, और एक दूसरे को सहयोग करने की परंपरा रही है। और यह हमारा सांस्कृतिक विरासत है। इस पर्व के अवसर पर पवित्र सरोवर में स्नान कर दान पुण्य करने की परंपरा चली आ रही है, जो यह कहने के लिए काफी है की हमारा समाज अपने क्षमता के अनुसार दान देकर जरुरत मंदों को सहयोग करते हैं ,प्रकृति और मानवों के साथ जुडाव का यह पर्व हैं।
भारतीय संस्कृति हर ब्यक्ति धर्म को जोड़ने के लिए पर्व के नाम पर उत्सव मनाकर एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं और सहयोग कर आनंदित होते हैं। राष्ट्रीय कथा वाचक मानस मर्मज्ञ गद्दी महंत राम भजन दास बड़ी ठाकुर बाड़ी साख मोहन पाग व डॉ शंभू कुमार ने चादर देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर कृष्ण कुमार, गुलशन कुमार,कमल कुमार वगैरह अन्य लोग मौजूद रहे।



















































