अमरदीप नारायण प्रसाद
# महिला ग्रामीणों ने डीलरों द्वारा राशन कम देने एवं डीलर के मनमानी को रोक लगाने को लेकर जनप्रतिनिधि के साथ खेग्रामस के बैनर तले किया बैठक।
#पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत उपभोक्ताओं को कम राशन देने वाले डिलर पर रोक लगाया जाए प्रखंड प्रशासन नहीं तो आने वाले दिनों में प्रखंड मुख्यालय पर खेग्रामस के बैनर तले होगा आंदोलन।:- पंकज कुमार
#प्रखंड के देवपार पंचायत में “लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली” पटना,15 फरवरी की तैयारी को लेकर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रैली में भागीदारी करने और हर स्तर पर सहयोग करने का संकल्प लिया।
आज अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) बैनर तले प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत में पंचायत समिति प्रतिनिधि पंकज कुमार की अध्यक्षता व खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार के संचालन में पंचायत के डीलर द्वारा उपभोक्ता को कम राशन देने मनमानी तरीके से राशन का बंदरबांट करने सहित पंचायत संबंधित अन्य मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण महिला के बीच बैठक रखा गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला सचिव रौशन कुमार, देवपार पंचायत सरपंच मनीष कुमार, महमादा पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार राम, राजद नेता प्रभात कुमार, मो. इस्तेखार, दीपक कुमार, चंदन कुमार, मो. फयाद आदि उपस्थित थे।
वही बैठक में उपभोक्ता मीना देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी, अंजू देवी ने बताया कि कार्ड में 10 व्यक्ति का नाम होने के बावजूद भी डिलर राशन देने में आनाकानी करते रहते हैं और कई महीनों से पंचायत के डीलर द्वारा मनमाने तरीके से राशन कम दिया जाता है, पूर्व में कई महीनों के राशन भी नहीं दिया गया है जब हम लोग अपनी राशन की मांग करते हैं तो धमकी देते हैं और कहते हैं जहां जाना है जाओ। उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। आगे उपस्थित नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक जानकारी दिया जाएगा मनमानी कर रहे डीलर पर जांच करके करवाई किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में खेग्रामस के बैनर तले प्रखंड से लेकर जिला तक आंदोलन किया जाएगा।























































