समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बेगमपुर निवासी भुट्टा राय के पुत्र रामाश्रय राय ने आज नगर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 8 मार्च 2021 को शाम चार बजे शहर के गोला रोड स्थित संध्या रेस्ट हाउस के बगल में मकान बनाने (राज मिस्त्री) का काम करता हुं। वही पर मैं अपनी बाईक हीरो स्पलेंडर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR /33 AD, 7504 है, को लगाकर मकान मालिक पप्पू कुमार से मजदूरी का पैसा लेने गया। जब मैं मजदूरी लेकर आया वापस आया तो वहां पर से मेरा बाईक गायब था। मैं अपनी बाईक को काफी खोजबीन किया परन्तु नहीं मिला। ईधर नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय आवेदन लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गए है।





















































