समस्तीपुर :कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चक जाफर खजूरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गांव के ही निवासी रविंद्र राय का 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को जख्मी हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि जख्मियों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया। वहीं स्थानीय थाना को सूचित किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




















































