समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को समुदाय का अस्पताल कल्याणपुर में डॉक्टर ए रहमान ने चिकित्सा की। ज़ख्मियों की पहचान लक्ष्य रामपुर गांव के कृष्ण देव ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। वहीं दूसरे जख्मी ध्रुवगामा गांव के शिव जानकी महतो की 34 वर्षीय पत्नी ममता देवी, पति-45 वर्षीय शिव जानकी महतो जख्मी हुए हैं। लक्ष्यरामपुर गांव के जख्मी राजीव कुमार के संबंध में ग्रामीणों की माने तो धर्मपुर हाट पर घटना हुई है जिससे उनका सर फटा। अपर थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण ने बताया कि सूचना मिली है घटना स्थल पर छानबीन के लिए पुलिस पहुंच रही है।




















































