मुखिया रमेश मांझी को करीब 40 लाख रुपये के गबन मामले में पद से बर्खास्त कर दिया गया!

76

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को करीब 40 लाख रुपये के गबन मामले में पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
पंचायत में कई विकास योजनाओं की राशि बिना काम कराए निकासी करने के गंभीर आरोपों की जांच के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।
लोक प्रहरी सह आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल ने मुखिया को उनके पद से मुक्त कर दिया है।
इसी मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई हेतु डीएम को पत्र भेजा गया है।
यह कार्रवाई गांव के ही निवासी वैद्यनाथ राय द्वारा की गई शिकायत पर प्रारंभ हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here