समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत बैगलेस सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें फोकल शिक्षक बीवी शकीला रहमान ने कहा कि जो मानव जनित आपदा के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण होती है वह है भगदड़ जैसी आपदा। उन्होंने कहा कि भगदर की स्थिति में सावधानी क्या करें और क्या न करें की जानकारी रहनी चाहिए। इस कार्य के लिए बोल प्रेरकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया ताकि समाज में इसकी जानकारी एवं जागरूकता लाया जा सके। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अमजद हुसैन का बीपीएससी द्वारा प्रधानाध्यापक पद पर चयनित होने पर बधाई दी।दूसरे सत्र में बच्चों ने खेलकूद व शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। मौके पर सभी शिक्षक, बाल संसद,मीना मंच,यूथ क्लब, इको क्लब के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत बैगलेस सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्र अ...



















































