हार की समीक्षा करेंगे, जनता और जन समस्या को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे- बंदना कुमारी
चुनाव में बढ़ते रुपये एवं शराब की भूमिका चिंताजनक- बंदना कुमारी
चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
ताजपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर अनीता कुमारी समेत तमाम जीते हुए पार्षदों को मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी ने बधाई देते हुए उम्मीद जताया है कि वे जन समस्याओं का समाधान एवं ताजपुर में विकास की गति को तेज करेंगे.
उन्होंने अपनी हार को स्वीकार करते हुए इसकी समीक्षा करने की बात बताते हुए पहले की भांति जनता के बीच रहकर जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे.
उन्होंने चुनाव में बढ़ते शराब एवं धन- बल की भूमिका को चिंताजनक बताया है.






















































