मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए एवं एक परिवार को सरकारी नौकरी मिले।

347

राजगीर:- नालंदा जिला के राजगीर प्रखंड के नई पोखर पंचायत के बलवापर गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच तथा भीम आर्मी (भारत एकता मिशन)सह आजाद समाज पार्टी(कांशीराम), बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मृतक रामप्रीत कुमार के परिवार से मिले और मिलकर सन्त्वना देने का काम किये। मृतक के पिता रामआशीष चौधरी ने बताया कि रोज की भांति भोजन करके सोने चला गया और सुबह देखा पंखा लटकाने वाला एंगिल में उसकी लाश टंगा हुआ है और शोर मचाने लगे तो घर के परिवार के अलावे गांव के लोग पहुंचे और राजगीर थाना को फोन कर सूचना दिए। सूचना पाकर राजगीर के थाना प्रभारी आए और लाश को अपने कस्टडी में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले आए और पोस्टमार्टम के उपरांत परिवार को सौप दिए। डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी प्रदेश महासचिव बलराम दास भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) सह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव संविधान रक्षक रणजीत कुमार चौधरी,बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर दास जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान फिल्म अभिनेता सह सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत कुमार कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपैया एवं एक सरकारी नौकरी मिले और न्यायिक जांच कर स्पीड ट्रायल के तहत दोषी को फांसी की सजा मिले। इस मौके पर मीडिया प्रभारी रौशन कुमार मृतक के परिवार रामबृछ चौधरी रामानंद कुमार माता सावित्री देवी भाभी आरती कुमारी फुलवंती देवी के अलावा गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here