विभूतिपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर किया नमन

64

समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्थापित प्रतिमा पर 6 दिसंबर शनिवार को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कि गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक अजय कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके लिखे संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू, सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र, सदस्य शिवदानी सिंह, पीएन झा, डॉ. राजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने भी सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
“संविधान की रक्षा का लिया संकल्प” इस कार्यक्रम की अध्यक्षता टुनटुन निषाद ने की, जबकि संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने किया। इस मौके पर आरओ कैलाश प्रसाद मंडल, मुखिया विभा देवी, पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार, शिक्षक राजाराम महतो, सरपंच हरे रामदास, पूर्व मुखिया मनीषा देवी, शिक्षा सेवक राजाराम महतो उर्फ राजा दिवाकर समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here