युवती का हथियार लहराते विडिओ वायरल!

590

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मे इन दिनों हथियार लहराने का मानो एक पैशन सा बन गया है ज़ब चाहो जहाँ चाहो लोग हथियार की नुमाइश करते नज़र आ जायेगे चाहे वो शादी समारोह हो या फिर कोई भी कार्यक्रम ताज़ा मामला समस्तीपुर के मुसरीघारारी थाना छेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान की बताई जा रही है जहाँ अवैध हथियार के साथ नृत्य करते कुछ युवती का वीडियो वायरल हुआ है,हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि Live news नहीं करता है।बहरहाल वायरल वीडियो के बाद सवाल उठ रहा है कि युवती के पास अवैध हथियार कहां से आए?वायरल वीडियो में दिख रही युवती आखिर कौन है वही अवैध हथियार के साथ नृत्य करने के दौरान उसके पीछे दो अन्य युवती भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई युवक व एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है।वही मुसरीघारारी थाना अध्यक्ष से इस वायरल विडिओ के बारे मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया की मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है इसकी जांच कर उचित कारवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here