राधा कुमारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोसड़ा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

237

मनीष कुमार निराला की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिला महिला कोषाध्यक्ष राजद इंजीनियर राधा कुमारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोसड़ा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस तरह के जनसंपर्क अभियानों का उद्देश्य आम जनता के बीच पहुंचना और उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को समझना है।
इस अभियान में इंजीनियर राधा कुमारी ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता से सीधे संवाद किया और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाया। खासकर माताओं और बहनों को ‘माई बहिन मान योजना’ की जानकारी विस्तार से दी गई, जिसमें महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सम्मान देने की बात कही गई है।
इस अवसर पर इंजीनियर राधा कुमारी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही बिहार में न्याय, विकास और सम्मान की राजनीति संभव है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की आने वाले 2025 विधानसभा चुनाव में भैया तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर मतदान करें। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और RJD के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here