“लक्ष्मीपुर पंचायत में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित”

100


बरारी,कटिहार ||
आगामी 14 अप्रैल को बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं गरिमामय तरीके से मनाई जाएगी।

इस पावन अवसर पर सर्व समाज के लोग एवं समस्त ग्रामीण एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होंगे और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता विमल रविदास ने की। इस दौरान विकाश सिंह जाटव (उर्फ बमबम) ने कहा कि –
“बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके द्वारा दिए गए संविधान, समानता, शिक्षा और अधिकार के संदेश को हमें हर घर तक पहुंचाना है।”

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि –
“इस कार्यक्रम में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दें।”

कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी, माल्यार्पण, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में कुलदीप कुमार, रविकांत कुमार, नीतीश, अरुण, श्रीकांत, चंदन, उदय, अंकज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here