वारिसनगर से कॉग्रेस प्रत्याशी रहे विजय कुमार राय के आकस्मिक निधन पर कॉग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

269

समस्तीपुर : वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय कुमार राय तूफान के असामयिक निधन से कांग्रेसजनों को आघात पहुंचा और क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं समाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पर एकत्रित होकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष मो० अबू तमीम के नेतृत्व में उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के झंडे में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दिया। प्रतिनिधि मंडल में अन्य लोगों के अलावा समतीपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सन्नी हज़ारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, कांग्रेस एससी के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, खानपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, अनूसूचित जाति के प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश राम, राजद जिला सचिव राम बाबू यादव, खानपुर दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष संजीत कुमार महतो, अशोक महतो, रत्न लाल गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रामसागर राय आदि लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शान्ति प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here