विभिन्न गांव में मारपीट पांच जख्मी ।

19

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष पांच जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान पकड़ी गांव के रमेश पासवान की 37 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी, गोविंदपुर खजूरी गांव के मोहम्मद फिरोज की 35 वर्षीय पत्नी नाजदा खातून, मोहम्मद फिरोज खान के पुत्र 14 वर्षीय मोहम्मद अयान की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया है। कहीं दूसरी और मोहनपुर गांव के 40 वर्षीय विनोद राम की पत्नी रीता देवी, गांव के ही पवित्र राम 45 वर्षीय पुत्र विनोद राम दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here