समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात जख्मी का इलाज सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में कराई गई है। जख्मी की पहचान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने भगवानपुर गांव के सुबोध महतो के 21 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश कुमार के रूप में की, मिर्जापुर गांव के स्वर्गीय लक्ष्मण सहनी के पुत्र 65 वर्षीय विमल सहनी, भानपुर गांव के शिव शंकर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बरहेता गांव निवासी शंभू मंडल के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, चकबेगम गांव के मोहम्मद नसीम के 23 वर्षीय परिजन जूली परवीन, इस गांव की दूसरी जख्मी 65 वर्षीय मरियम खातून, व सोमनाहा कमतीटोल गांव के देवन राय के पुत्र विजय राय जख्मी हुए हैं इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है।



















































