वीआईपी के जिला कार्यालय पर वीरांगना महान फूलन देवी की 21वी शहादत दिवस मनाई गई!

492

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी समीप विकासशील इंसान पार्टी के जिला कार्यालय पर दिन के 11:00 बजे वीरांगना महान फूलन देवी की 21वी शहादत दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा उनके प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू ने किया, वहीं उन्होंने बताया कि उनके शहादत दिवस आज बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश पार्टी सुप्रीमो माननीय श्री मुकेश साहनी जी के नेतृत्व में मनाया जा रहा है महान फूलन देवी एक नाम ही नहीं बल्कि विद्रोह की क्रांतिकारी कहानी भी है हमारे समाज में हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगी। आज के ही दिन 25 जुलाई 2001 को शेर सिंह राणा नाम के जातिवादी हत्यारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मौके पर एहशान खान, पुष्पा सहनी, अजय साहनी ,श्याम साहनी, भीष्म कापर, काजल कुमारी, संतोष कुमार, साहनी, संगीता कुमारी, राजकुमार साहनी, परशु राम कुमार साहनी, सोनू कुमार, मासूम कुमार ,विनोद साहनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here