संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिता सहित एक युवक की मौत ,वही अधेर को गोली मारकर फेंका पुलिस शिनाख्त में जुटी

428

कल्याणपुर समस्तीपुर:

कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जहां गोपालपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता हुआ शब घर से बरामद किया गया है. वही थाना क्षेत्र के ही लदौरा गांव में एक युवक का की मौत अपने घर में हो गई है .जिस के कारणों की तलाश में लोग जुड़े हुए हैं .जबकि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कपूर पट्टी गांव में पुल के पास एक अधेड़ व्यक्ति के सर में गोली लगा हुआ शव बरामद किया गया है. जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है .वही चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव के बूढ़ी गंडक नदी के किनारे सोमनाहा मनियारपुर में पानी पटवन के दौरान महिला का शव विद्युत स्पर्शाघात हो जाने से मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है. इन चारों की मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में राजनंदन दास 29 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी अपने ही घर में फंदा लगा अंदाज से लटकता हुआ सब पाए जाने की बात सामने आई है .जिसकी सूचना कल्याणपुर थाने को दी गई. कल्याणपुर थाने की ओर से थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में राधा मोहन सिंह, मुकेश कुमार के साथ सशस्त्र बल मौके पर पहुंचकर शब को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है .इधर मृतक सोनी के पिता पूसा क्षेत्र के मलिकोर गांव निवासी रामनाथ दास ने के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर अग्रसर कार्रवाई की बात कही गई है. जबकि लदौरा गांव के शर्मा टोला में वार्ड सदस्य शत्रुघ्न शर्मा 30 वर्षीय पंकज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मौत हो गई थी. मौत की सूचना के बाद मायके से पहुंची पत्नी द्वारा एक दिन पूर्व ही पति पत्नी में अनबन की बात कही जा रही है .वैसे पुलिस का बताना है ,कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रेसर कार्रवाई की जायगी, जबकि चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाथ गांव में पानी पटवन के दौरान विद्युत स्पर्श आघात हो जाने के कारण सोमनाहा गांव के प्रमोद महतो की 35 वर्षीय पत्नी मुखिया देवी की भी मौत हो गई है .जिसे चकमेहसी पुलिस अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है .विद्युत स्पर्शाघात को लेकर परिजन कई प्रकार के सवाल खड़ा कर रहे हैं .इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू का बताना है, कि मामले में मृतक के परिजन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रसर कार्रवाई की बात कही है. वही कल्याणपुर थाना क्षेत्र के
कपूर पट्टी गांव में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया गया है. जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है .वही मृतक के ललाट पर गोली लगने का निशान पाया गया है. जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों द्वारा अन्यत्र हत्या कर अधेड़ के सब पुल के पास सुन सान जगह फेंक दिया गया होगा. इस बाबत थानाध्यक्ष गौतम कुमार का बताना है, कि अज्ञात व्यक्ति के पहचान का प्रयास किया जा रहा है ताकि अनुसंधान को गति दिया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here