महागठबंधन के आह्वान पर घटक दलों ने समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया l

541

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:

समस्तीपुर: महागठबंधन के आह्वान पर घटक दलों ने समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया l जिसमें मोदी सरकार के 9 साल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निजीकरण, जाति आधारित गणना पर रोक जैसे ज्वलंत मुद्दों पर महागठबंधन के नेताओं ने सरकार की बखिया उधेड़ दी l अध्यक्षता माकपा के अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, जनता दल यू प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिह, भाकपा अंचल मंत्री रामऔतार ठाकुर , भाकपा माले अंचल मंत्री अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षमंडली ने की l विषय प्रवेश कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी , संचालन माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय तथा धन्यवाद ज्ञापन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा है कि आने वाले चुनाव में अगर इस देश को बचाजपा को पहले हटाना होगा l उन्होंने कहा कि ये धरना-प्रदर्शन जाति आधारित गणना कराने, महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध ,किसानों की करने, दलित गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना बंद करने की साजिश को बेनकाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दिया जा रहा है l केंद्र सरकार एक साजिश के तहत बिहार में जातीय गणना को रोकने का काम कर रही है, गरीबों का एकमात्र सहारा इंदिरा आवास व राशन योजना को भी बंद करने की साजिश की जा रही है l अपने सम्बोधन के क्रम में बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष के नेताओं को बेवजह फंसाने का काम कर रही है l यही नहीं भाजपा सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है l इन्हें बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी की कोई चिंता नहीं है, जनता परेशान है और भाजपा के नेता पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे है l केन्द्र सरकार जनविरोधी व गरीब विरोधी है तथा हर मोर्चे पर विफल है l कार्यक्रम के अंत में महागठबंधन का एक शिष्टमंडल महामहिम राष्ट्रपति के नाम का स्मार-पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल कर उन्हें सौपा l मौके पर पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक , स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, नगर निगम की मेयर अनीता राम, राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , जनता दल यू प्रदेश सचिव रीना चौधरी , राजद प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय, प्रांतीय नेता पी.पी.शर्मा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद नेता रामविनोद पासवान , जगदीश राय, जिला राजद सचिव राकेश यादव , डाo सूरज दास, अकबर अली , जनता दल यू मीडिया प्रभारी अनस रिजवान , जनता दल यू नेता शारिक रहमान लवली , छेदीलाल भरतिया, बनारसी ठाकुर , डाo अमित कुमार मुन्ना, रवि ठाकुर , माकपा के अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, जनता दल यू प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिह, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोo फिरोज अंसारी , भाकपा अंचल मंत्री रामऔतार ठाकुर , भाकपा माले अंचल मंत्री अनिल कुमार चौधरी, भाकपा नेता सुधीर कुमार देव , मोo मुन्ना , महेन्द्र राय, माकपा नेता सत्यनारायण सिह, सुखदेव राय, रामलौलीन राय, मोo हादिक, कांग्रेस नेता बच्चा बाबू गिरी , परमांनद मिश्रा, विश्वनाथ हजारी , उपेन्द्र तिवारी , भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य मनीषा कुमारी , छात्र नेता सुनील कुमार सिह, माले नेत्री प्रमिला देवी , मोo ऐनुल हक, अशोक कुमार यादव , शोभा देवी , भुल्ली देवी , टिंकू यादव , दीपक कुमार यदुवंशी, राजद नेता प्रमोद पंडित , मोo रूहुल्लाह खान गुड्डू , मनोज कुमार राय, जयलाल राय, विश्वनाथ राम, मुकेश यादव , अमित ठाकुर , सैयद फैसल आलम मन्नू आदि ने भी सम्बोधित किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here