सड़क जर्जर को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत ।

536

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर कल्याणपुर चौक से अजना चौक तक जीर्ण शीर्ण मुख्यमंत्री सड़क के आच्छादन को लेकर संवेदक द्वारा आधा अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है। इसको लेकर आवाजाही करने वाले लोग सड़क पर पड़े बड़े-बड़े रोड़े को लेकर चोटिल हो रहे हैं। वर्षा को लेकर फुलहरा गांव सहित अन्य कई जगहों पर सड़क के गढ़ों में जलजमाव हो गया। छात्र छात्राओं को विद्यालय जाने में काफी कठिनाई हो रही है कई छात्र गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गए। गांव के ही किसान मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि 3 दिनों तक संवेदक के कर्मियों द्वारा कार्य चला अचानक रोक दिया गया। पूर्व उपप्रमुख मनोज कुमार सोहन शर्मा मोनू शर्मा आदि ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि उक्त सड़क से रोज आवाजाही करने वालों की संख्या साइकिल बाइक, चार पहिया वाहन दर्जनों चलती है। सड़क के किनारे रोड पर रखे रोड़े से वाहन के चलने पर सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण भी चोटिल हो रहे हैं। जिलाधिकारी से सड़क के विभागीय पदाधिकारी को सख्त निर्देश देकर अभिलंब सड़क बनवाने की लोगों ने गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here