सतमलपुर के मुखिया पर जान लेवा हमला, बाल बाल बची

777

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद की पत्नी एवं वर्तमान मुखिया नसीमा खातून ने वारिसनगर थाना में आज एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे बीती रात करीब 12 बजे मुजफ़्फ़रपुर से अपने बहू को देखकर अपने घर सतमलपुर अपने कार संख्या बीआर 06 पीसी / 0027 से आ रही थी। जैसे ही हांसा पंचायत स्थित पुलिस पिकेट (चेक पोस्ट) के पास पहुंची कि पहले से घात लगाये दो अज्ञात अपराधी एक के पास पिस्टल और दूसरा अपने हांथ में इंट पत्थर लिए खड़ा था दोनों ने मेरे गाड़ी को रुकने का इशारा किया परन्तु मेरे गाड़ी चालक ने गाड़ी कि नहीं रोका और आगे चलते बना, इसी क्रम में एक बदमाश ने मेरे गाड़ी पर फायर कर दिया और दूसरे ने मेरे कार पर इंट पत्थर चला दिया। इस घटना में मै बाल बाल बच गई परन्तु मेरा कार क्षति ग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि रात्रि में ही घटना स्थल से थोड़ी ही दूर बुनियादी विद्यालय हांसा के पास मैंने अपनी गाड़ी को रोका और आसपास को लोगों जगाया और घटना के बारे में जानकारी दी। उसी समय ग्रामीण पुलिस पिकेट (चेक पोस्ट) के पास पहुंचे तो दोनों अपराधी फरार थे। उन्होंने आवेदन में यह भी बताया है कि इससे पहले भी मेरे परिवार के साथ घटना घटित हो चुका है। इसकी जानकारी पूर्व में वरीय अधिकारियों को दिया जा चुका है। उन्होंने इस तरह के अपराधियों पर अंकुश लगाने कि मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने रात्रि में गस्ती तेज करने कि भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here