सभी भूमिहीनों जो जहां बसे है उन्हे मुकम्मल सर्वे के आधार पर नया वास-आवास कानून बनाओ-जीवछ

337


मनरेगा मजदूरी बढ़ाओ, मांग के अनुसार काम और समय पर मजदूरी का भुगतान करो-उपेन्द्र
जोर जबर का हाथ बढे़, उस हाथ को तोड़ दो, जमीन जनवाद के जंग में हर गरीब को जोड़ दो-अमीत
15 अक्टूबर 2023 समस्तीपुर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का सिंघिया खुर्द पंचायत में दूसरा सम्मेलन ग्रामीण उच्च विद्यालय के प्रांगण में पांच सदस्य अध्यक्षीयमंडल मो० तस्लीम मो०मकसूद उर्फ झम्मन जी अनिता देवी ऐसा खातुन मो० हैदर अली और संचालन रामगणेश राय ने किया गया।
सम्मेलन का उदघाटनकर्ता- अमीत कुमार जिला स्थाई कमिटी सदस्य भाकपा (माले) ने किया।
सम्मेलन को संबोधित अमित कुमार उपेन्द्र राय जीवछ पासवान सुरेश कुमार खेग्रामस प्रखंड सचिव (पुसा) संतोष कुमार विनोद राम अनिता देवी ऐसा खातुन आदि ने संबोधित किया।
मुख्यवक्ता उपेन्द्र राय खेग्रामस जिलाध्यक्ष सह मनरेगा मजदूर सभा जिला प्रभारी एवं सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में जीवछ पासवान खेग्रामस जिला सचिव के देख-रेख में सम्मेलन की कार्यवाई की गयी। सम्मेलन की शुरुआत में उदघाटनकर्ता अमीत कुमार ने झंडोतोलन कर शहीदों को मीनट मौन रखकर पुष्पांजलि की गयी और उन्होने कहा केंद्र सरकार गरीब मजदूर किसानों का हकमारी कर देश के संम्पति को बडे़ पूंजीपतियों के हाथों बेचकर पूंजीपतियों को मालो-माल कर रहा है और भूखमरी बेरोजगारी की ओर ले जा रहा है।
मुख्यवक्ता के बतौर उपेन्द्र राय ने कहा आज के दौर में मजदूरों का यह सम्मेलन एक शक्ति और ताकत के रुप में साबित होगी आने वाले दिनों मजदूर अपनी हक अधिकार और जायज मांगों के लिए संघर्षरत रहेगी। पंचायत के मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम मिले और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग इस सम्मेलन से केंद्र सरकार से मां की जाती है नियमित काम मिले और उचित मजदूरी का समय पर भूगतान हो मनरेगा योजनाओं का कार्य स्थल पर बोर्ड लगाने और हो रहे धांधली पर रोक लगे और जांच की मांग उठाई गयी।
पर्यवेक्षक जीवछ पासवाने कहा सम्मेलन के माध्यम से मजदूर संगठन खेग्रामस मजबूत होगी और मजदूर अपनी बुनियादी सवालों वास आवास जमीन 5 डिसमील जमीन देने राशन में उपभोगताओं को वजन में राशन कम दिया जा रहा है पेंशनधारियों को 3000रुपये देने,200 यूनिट बिजली फ्री बकाया बिजली बिल माफ करने बसे हुए भूमिहीनों को वासगीत पर्चा देने मनरेगा योजना द्वारा किये गये विकास योजना की जांच कराने की आदि जैसे ज्वलंत समस्याओं को लेकर आगे बढकर सड़क पर उतरकर अपनी मांग को लेकर संघर्ष करेगी।
और पर्यवेक्षक द्वारा 13 सदस्य कमिटी बनाने का पैनल प्रस्ताव पेस किया क्रमश:- राम गणेश राय, मोहम्मद तस्लीम,मोहम्मद मकसूद उर्फ झम्मन, मोहम्मद हैदर अली, सुशील शाह,मोहम्मद रजाक,मोहम्मद आलम,भीला देवी मोहम्मद आबिद,सुमित्रा देवी, ऐसा खातून,अनीता देवी का नाम का पैनल पेस किया और ध्वनि मत से पारित किया और सर्व सम्मति से मो० तस्लीम को अध्यक्ष चुना गया और रामगणेश राय को सचिव चुना गया। सह सचिव सुशील साह और उपाध्यक्ष मो० हैदर अली को बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here