[आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर
समस्तीपुर: बिहार के सबसे बड़े दवा रिटेल चेन ब्लू मेडिक्स के 39वें फार्मेसी स्टोर का समस्तीपुर के काशीपुर में शुभारंभ हुआ । समस्तीपुर के नए स्टोर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन जी की मौजूदगी रही। ब्लू मेडिक्स के 39 वें फार्मेसी स्टोर का उद्धघाटन मुख्य अतिथिl अख्तरुल इस्लाम शाहीन द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्धघाटन के दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया बंधुओं से बात करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि ऐसे दवा स्टोर की आवश्यकता थी। कई बार लोगों को महत्वपूर्ण दवाइयों के लिए दूर जाना पड़ता था। अब उनकी परेशानियां दूर होंगी और यहां दवाएं किफ़ायती दर पर भी मिलेगा। इस मौके पर समस्तीपुर के फ्रेंचाइजी राजीव किशोर ने बताया कि इस एरिया में एक ब्रांडेड दवा दुकान की चाहत थी। इस स्टोर में ग्राहकों को उत्कृष्ट दवा के साथ 20% कि डिस्काउंट एवम फ्री होम डेलिवरी भी मिलेगी। नए स्टोर के उद्घाटन के मौके पर ब्लू मेडिक्स के सह चीफ मार्केटिंग ऑफिसर गौरव प्रकाश ने कहा कि ब्लू मेडिक्स के हर स्टोर पर मिलनी वाली सारी दवाएं ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी की होती हैं। सभी दवाएं ब्लू मेडिक्स के सेन्ट्रल वेयरहाउस से सप्लाई की जाती हैं। साथ ही ब्लू मेडिक्स के स्टोर पर दवाइयों पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। हमारे पास हर कंपनी की सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध है। ब्लू मेडिक्स के बारे में बताते हुए सह संस्थापक व निदेशक आज़म रईस ने कहा कि ब्लू मेडिक्स की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। समस्तीपुर का यह स्टोर बिहार में हमारा 39वां स्टोर हैं। ब्लूएमेडिक्स का लक्ष्य बिहार के आखरी गांव तक गुणवत्ता और किफायती दवा मिले। मौके पर ब्लूएमेडिक्स के जेनेरल मैनेजर सेल्स अनुराग कुमार प्रिंस ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस साल के सिंतबर महीने तक 150 स्टोर खोलने का हैं। नए उद्यमी जो हमसे जुड़ना चाहते हैं वो हमारे वेबसाइट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर ब्लू मेडिक्स के प्रोजेक्ट हेड फ़ैयाज़ आलम ने बताया कि ब्लू मेडिक्स अब तक 3 लाख से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवा प्रदान कर चुका है। इस मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद नेता राकेश यादव , ज्योतिष महतो , ब्लू मेडिक्स के शिवम, रितेश, रवि एवं अन्य कर्मियों की भी उपस्तिथि रही ।





















































