समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक पुल पर शनिवार को दिन-दहाड़े एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

415

समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक पुल पर शनिवार को दिन-दहाड़े एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान मथुरापुर ओपी के गोबिंदपुर के रहने वाले राधेश्याम मंडल के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध मे परिजनों ने बताया कि शराब के मामले में वह कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि युवक पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल से जा रहा था। इसी दौरान पैदल ही दो अपराधी घेर के उसे गोली मार दिया और फिर वह फरार हो गया। पुल पर भीड़ के बीच हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। टोटो की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत उसे मृत्य घोषित कर दिया।वहीं मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मथुरापुर घाट के पास बूढ़ी गंडक पुल पर कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक भी कुछ महीनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्त में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here