नियुक्ति पत्र देकर सीडीपीओ एवं पर्वेक्षिका ने अनशन समाप्त कराया

428

ताजपुर/समस्तीपुर
20 जनवरी 2024

न्यायालय समाहर्ता के आदेश की अवहेलना के खिलाफ सीडीपीओ कार्यालय पर अनशन पर बैठी आवेदिका संजू कुमारी को हरिशंकरपुर बघौनी के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-180 के सहायिका पद पर नियुक्ति पत्र देकर शुक्रवार देर शाम को सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिका ने अनशन समाप्त कराया। 

मौके पर भाकपा माले के प्रखंड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, मुकेश कुमार गुप्ता समेत मनोज साह, मालती देवी आदि मौजूद थे।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हर जोर- जुल्म, शोषण- उत्पीड़न, लूट- भ्रष्टाचार, अधिकारियों की तानाशाही- मनमानी के खिलाफ भाकपा माले सताये गये, हासिये के लोगों, दलित- गरीब को अपने झंडे तले गोलबंद कर संघर्ष को और तेज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here