समाजसेवी ने गरीबों के बीच बांटा चावल और दाल

765

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
लॉकडाउन के कारण गरीबों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गया है। खासकर दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों को अधिक परेशानी हो रही है। जिसको देखते हुए नवादा शहर के चौधरी नगर निवासी समाजसेवी प्रिंस कुमार ने लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच चावल और दाल वितरण किया। साथ ही लोगों को मास्क सैनिटाइजर व साबुन भी दिया गया। समाजसेवी प्रिंस ने कहा कि पार नवादा चौधरी नगर स्थित अपने आवास पर शिविर लगाकर लगभग 200 जरूरतमंदों को 5 किलो चावल, दाल, सैनिटाइजर, मास्क, डिटॉल तथा साबुन के साथ मल्टीविटामिन टेबलेट दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को ऐसे कामों में आगे आकर गरीबों की सेवा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here