सर्वेश्वर धाम पटसा की ओर से सम्मानित किए गए सुभाषचंद्र यादव एवं पूर्व विधायक राज कुमार

440

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध सर्वेश्वर धाम पटसा में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर मंदिर परिवार की ओर से हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव एवं पूर्व विधायक राजकुमार राय को पाग एवं चादर से सम्मानित किया गया । जहाँ पर जिला भाजपा नेता सह मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ झा एवं पीसी स्कूल पटसा के निदेशक रामकिशोर राय अन्य ने श्रद्धालु अतिथियों का स्वागत एवं सम्मानित कर रहे थे । मौके पर हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि सत्यम् शिवम् सुन्दरम् हसनपुर क्षेत्र का पटसा ग्राम विद्वानों की धरती रही है । जहाँ एक से एक विद्वान देश के विभिन्न हिस्सों में अपना सेवा दे रहे हैं जो हसनपुर क्षेत्र के लिए ये गर्व की बात है । पीसी स्कूल पटसा के निदेशक रामकिशोर राय ने अतिथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम पटसा वासी धन्य हैं कि आज तक पटसा में जिस किसी भी प्रकार का आयोजन हुआ है उस सब में आप सभी का स्नेह और प्यार के साथ भागीदारी रहा है जिसके लिए हम सभी सम्मानितों को हृदय से धन्यवाद करते हैं । मौके पर जिला भाजपा नेता सह सकरपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया जय प्रकाश राय , विजय कुमार यादव , संजीव कुमार , हसनपुर भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू , भाजपा नेत्री गायत्री सिंह , अशोक निषाद समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here