- नागरिक समाज ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर। नागरिक समाज मुजफ्फरपुर की ओर से गुरुवार को जाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन सभागार में रंगकर्मी व शिक्षक संजीत किशोर के निधन पर श्रद्धांजलि-सभा की गई। अध्यक्षता अजय अग्रवाल ने की। इसमें वक्ताओं ने एक स्वर में उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और सरोकारों का विशेष रूप से उल्लेख किया। कहा कि वे मानवीय, सामाजिक व सांस्कृतिक सवालों एवं मुद्दों पर सभी विचारधारा व संगठन के लोगों को जोड़ते, संवाद करते व समन्वय बनाते थे। यही कारण है कि वह सभी के प्रिय थे। सभी ने उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए शहर में उनके नाम से एक रंगशाला बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। सभा के अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता कुन्दन कुमार व धन्यवाद ज्ञापन भाई दिनेश ने किया।श्रद्धांजलि देने वालों में अरविंद वरुण, संजीव शर्मा, अखिलेश कुमार मणि, डॉ.राकेश कुमार मिश्र, अर्जुन कुमार, धीरेंद्र कुमार बिराना, रमेश ऋतंभर्, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ.अजय नारायण सिन्हा, पिंकू श्रीवास्तव, सोनू पांडे, कमलेश श्रीवास्तव, राकेश सम्राट, संतोष रंजन, आफताब काजमी, विशम्भर प्रसाद सिन्हा, मो.इश्तेयाक, अधिवक्ता मुकेश कुमार, संजीव सोनी, दीनबंधु महाजन, रमेश रत्नाकर, बैजू कुमार, नदीम खान, प्रो.अरुण कुमार, निलेश कुमार मंटु, संजीव चौधरी, भारतेंदु कुमार, अमित राज, रानु शंकर, प्रमोद राय, अरुण सिन्हा, अरविंद सिंह, सुनील फेकानिया, राजेश चौधरी, देवी लाल, अनिल गुप्ता, रंजीत साहू, मनोज कुमार, रॉबिन रंगकर्मी, अनिल अनल, प्रभात कुमार, सर्वेश रंजन, चंद्रिका प्रसाद साहू, संजीव साहू, सुबोध सिंह, अरविंद कुमार मुकुल, प्रो.अरुण पटेल, विनय लांबा, सुनील नंदा, सुमन वृक्ष, मकबूल अहमद, यूके सिन्हा आदि थे।






















































