आर झा चंद्रकांता न्यूज समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड स्थित मनरेगा सभागार में सामाजिक सुरक्षा निदेशक पूजा कुमारी की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगों का यू दी आईडी कार्ड बनवाने को लेकर 582 दिव्यांगों का निबंधन किया गया। इस संबंध में निदेशक ने बताया कि पूर्व में मिले दिव्यांग का प्रमाण पत्र की जांच उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने किया चिकित्सा की टीम में पटोरी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरवन कुमार कल्याणपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ए रहमान डॉ रविंदर कुमार सिंह शिविर में अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे थे । निदेशक के अनुसार अब दिव्यांगों को कंप्यूटराइज नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे ।मौके पर दिव्यांग के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार राय सचिव जितेंद्र झा सक्रिय सहयोग में थे।




















































