सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

588

अमरदीप नारायण प्रसाद

विद्यापतिनगर प्रखंड के बाजिदपुर पंचायत अंतर्गत शनिचरा स्थान के निकट मंगलवार को समाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा व अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदुर सभा के बैनर तले भाकपा माले नेता सह पूर्व जिला पार्षद ब्रजकिशोर सिंह चौहान के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर अनशन व धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के 12 सूत्री मांगों में
भूमिहीनों को वास हेतु आवास सहित 10 डिसमील भूमि शीघ्र मुहैया किया जाय । तमाम राशन कार्ड धारियों को अड़वा चावल के बदले उसना चावल मुहैया कराने। मनरेगा में तीन सौ दिनों तक काम 6 सौ रूपया मजदूरी देने। मनरेगा के माध्यम से किसानों के खेत में काम मनरेगा मजदुरो से कराया जाय और सरकार मजदुरी मुहैया करने। प्रखंड के दुमर्दह चौर में जलजमाव की निकासी करने व अत्यधिक वारिश से फसल नष्ट होने से मुआवजा दिए जाने व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए फसल डूबने को लेकर मुआवजा देने सहित 12 मांगें शामिल थे। करीब तीन घन्टें बाद अनशन व धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सीओ अजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने अनशनकारियों से वार्ता कर मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन पर अनशन व धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here