सुवे बिहार में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए वट सावित्री की पूजा आराधना काफी श्रद्धा सुमन के साथ की। बतादूं कि हर साल जेष्ठ मास की अमस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है और इस दिन सुहागिन पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के कामना के साथ व्रत रखी जाती है , वट सावित्री के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा अर्चना करती है प्राचीन कथाओं की माने तो इस दिन माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थी इसीलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत रखती है और बरगद के पेड़ की पूजा करती है। इसी कड़ी में समस्तीपुर के निवासी रेनू देवी, अनामिका झा इत्यादि सैकड़ों महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति का रक्षा की गुहार भगवान से लगाई। इधर चंद्रकांता के संपादक राजकुमार राय, युवा समाजसेवी सुधीर कुमार, पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, पूर्व उप मुखिया संतोष कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार, लोजपा नेता राजेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह , नंदकिशोर चौधरी, पूर्व मुखिया द्रोपति देवी, आदि लोगों ने वट सावित्री की महान पर्व पर सुहागिन महिलाओं को शुभ आशीर्वाद दिया है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




















































