स्वामी विवेकानंद जी के जयंती सप्ताह मनाया गया!

61

अमरदीप नारायण प्रसाद

जी.के.पी.डी.महाविद्यालय,कर्पूरी ग्राम,समस्तीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद जी के जयंती सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित छात्राओं से “स्वयं को प्रज्वलित करें, दुनिया पर प्रभाव डाले” का संदेश देकर समारोह का शुभारंभ किया गया| अध्यक्षीय भाषण भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्री श्रीमती नमिता ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा आज के दौड़ में हम सबों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. विद्यासागर ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज के युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है उनके चिंतन,मनन, दार्शनिकता, बौद्धिकता इस युग के लिए शोचनीय एवं वंदनीय हैं। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम कुमारी द्वारा छात्र /छात्राओं के बीच भाषण, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगी को प्रथम श्रुति सिन्हा द्वितीय प्रज्ञा कुमारी एवं तृतीय स्थान रवि प्रकाश प्राप्त किया| पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का तस्वीर बनाने में प्रथम रिया कुमारी द्वितीय स्थान कार्तिकी राज प्राप्त की एवं रंगोली प्रतियोगिता प्रथम साक्षी कुमारी द्वितीय खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर शोभा कुमारी रही। सभी सफल प्रतियोगी को पुरस्कृत किया गया| समारोह को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी डॉ.आर एन चौरसिया जी द्वारा विश्वविद्यालय दरभंगा से ऑनलाइन संबोधित किया गया है| इस समारोह को अनेको शिक्षाविदो द्वारा भी संबोधित किया गया। मंच संचालन प्रो. सुभाष चंद्र राय स्वागत भाषण डॉ. समर्पण कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेम कुमारी द्वारा किया गया।
समारोह में नित्यानंद ठाकुर,डॉ. स्नेहा,प्रो. विमल कुमार चौबे, प्रो.दिनेश प्रसाद, प्रो. मनोज कुमार कर्ण ,प्रो.बसंत कुमार, प्रो.ब्रज मोहन सारस्वत, प्रो. प्रमोद कुमार पासवान, डॉ ममता कुमारी, प्रो. अजय कुमार पांडे, प्रो. हरि प्रसाद राय, प्रो, शैलेंद्र कुमार चौधरी| प्रो. एस एन ठाकुर, डॉ. नौशाद अहमद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here