हथियारबंद अपराधियों उत्तर ग्रामीण बैंक व ज्वेलरी दुकान को लूटने में रहे असफल।

717

मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के इंसाफ चौक पर बीती रात एक ज्वेलरी शॉप और उत्तर ग्रामीण  बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लूट के मकसद से  आये अपराधियों ने ग्रामीण बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोग और गस्ती कर रहे पुलिसकर्मी को देखते ही हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की माने तो आधा दर्जन के आसपास हथियार बंद अपराधी ज्वेलरी शॉप के ऊपर उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की  शाखा व ज्वेलरी शॉप को लूटने की मकसद आए अपराधियों को स्थानीय लोग व गस्ती कर रहे रहिका पुलिस ने अपराधियों के लूट के मकसद को नाकाम किया। लोगों ने इस घटना की सूचना रहिका थाना प्रभारी अरुण कुमार को दूरभाष पर जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। अपराधियों ने पुलिस और ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी इस दौरान अपराधी ने बैंक के बगल में स्थित एक गृह स्वामी पर गोली चलाई जो गोली उनके छत से टकराकर पार हो गई इस घटना में ग्रामीण भी बाल-बाल बच गया है वही घने कोहरे के कारण अपराधी गोली चलाते भाग निकले। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि कोहरे के कारण पुलिस गोली नहीं चलाई इसलिए कि किसी ग्रामीणों को लग सकती थी और ग्रामीण मिलकर काफी दूर तक अपराधियों का पीछा किया लेकिन अपराधी भाग निकलने में सफल रहे।  जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल अपराधियों के द्वारा तिजोरी लॉकर तोड़ने के कई हथियार बरामद कर लिया गया।ग्रामीणों की सजगता से बैंक और ज्वेलरी शॉप लुटने से बच गया।वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज इत्यादि सहित  मामले की छानबीन कर रही है बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद उसकी गहराई से जांच में जुट गई रहिका पुलिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here