दलित व्यक्ति ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाया!
अमरदीप नारायण प्रसाद
पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत ,मालपुर गांव निवासी पप्पू कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन दिया है। मामला यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पप्पू कुमार का नाम प्रतीक्षा सूची में आया हुआ था, सारा कागजात सत्यापन भी हो चुका था, लेकिन कुछ पदाधिकारी के मिली भगत से इनका नाम उस सूची से हटा दिया गया, फरियादी ने यह भी बताया कि प्रखंड एवं जिला के दफ्तर का चक्कर लगा कर थक गया हूं, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को लिखित रूप में आवेदन भी दिया गया लेकिन कोई नहीं कारवाई हुई । इंदिरा आवास सहायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने 20 हजार रुपया का मांग किया,पप्पू कुमार ने यह भी बताया कि इंदिरा आवास सहायक द्वारा बार बार बोला जाता है की पैसा दोगे तो तुमको कभी घर नही मिलेगा, जहां शिकयत करना हो कर दो, एवं उनके द्वारा दलित शब्द का संबोधन बार बार किया जाता है, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को एक आवेदन दे कर की गई है।
























































