समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत निवासी स्व0 उपेन्द राय के वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार राय की मौत सोनीपत हरियाणा में हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मिथिलेश सोनीपत हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था। आज वहां उसकी मौत सड़क हादसे हो ग ई। इसकी खबर जब हांसा में हुई तो उसके परिजन चीख पुकार कर रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मृतक के घर पर दौड़ पड़े और देखते ही देखते उसके घर हांसा में भीड़ लग गई। आसपास के लोगो ने बताया कि मिथिलेश कुमार राय की लाश हरियाणा से समस्तीपुर के लिए भेज दिया गया है, सम्भवत: शनिवार को हांसा गांव में लाश पहुंच जाएगा।






















































