नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के धमनी से रजौली आने वाले पथ पर एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस दरम्यान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है । रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि सूचना मिली की झारखंड से धमनी के रास्ते होते हुए एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब रजौली लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही रजौली थाना प्रभारी ने एसआई निरंजन सिंह को दल बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया । पुलिस को देखते ही कारोबारी मिनी ट्रक को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे ,लेकिन रजौली थाना के ड्राइवर विवेक कुमार के सूझबूझ से मिनी ट्रक को जप्त कर लिया गया साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कारोबारी ने बताया कोडरमा से शराब लेकर धमनी के रास्ते होते हुए रजौली जा रहे कारोबारी का नाम सुनील तुरिया पिता विनोद तुरिया ,थाना कोडरमा बताया गया। टोटल शराब की मात्रा 1737 लीटर था जो 197 कार्टून में पैक करके ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रजौली थाना प्रभारी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।





















































