समस्तीपुर: चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि कुशियारी चौक पर की देर शाम चार बदमाशों द्वारा चौक एक हार्डवेयर दुकानदार गोराई निवासी अनिल कुमार ठाकुर की दुकान से हथियार के बल पर 300000 से अधिक रुपए लेकर पूसा की ओर फरार के मामले में पीड़ित दुकानदार ने प्राथमिक की आवेदन दिया। प्राथमिक की आवेदन में बताया की सफाई के क्रम में ₹300000 दुकान में ही मिल गए 75000 रुपए लेकर चार बदमाश हथियार भय दिखा कर भाग गए। दिए गए आवेदन के आलोक में बदमाशों के भागने की दिशा छापेमारी की गई अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई चार अज्ञात बदमाश के विरुद्ध थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है।



















































