1 बिस्कुट के लिए नाबालिक को 9 घंटे तक खुटा से बांधकर मारपीट होने की मुख्य वजह कर्ता मुखिया पति दिलीप सिंह गिरफ्तार!

302

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई :- सोशल मिडिया पर एक वायरल विडियो का मामला प्रकाश में आया है जिसमें 01 बिस्कीट चोरी करने का आरोप लगाते हुये एक बच्चे को रस्सी से बाँधकर तथा उसके उपर प्रेशर मशीन से पानी डालकर ०७ घंटे तक बुरी तरह से मारपीट किया जा रहा है। समस्तीपुर पुलिस की सोशल मिडिया सेल द्वारा विडियो के संबंध में सूचना प्राप्त कर तुरंत वायरल विडियों के संबंध में सिंघिया थाना को सूचित किया गया।

सिंघिया थाने की पुलिस द्वारा तक्षण कार्रवाई करते हुये विडियों में बच्चे के साथ मारपीट करते दिख रहे व्यक्ति मोती साहू उम्र 58 वर्ष तथा अमरदीप कुमार साहू को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुये बताया गया कि 14 वर्षीय बच्चा इनके कटघरेनुमा झोपड़ी के दुकान में हाथ डालकर एक बिस्कीट चोरी कर लिया था जिससे ये लोग आक्रोशित होकर बच्चे के साथ अमानवीय तरीके से घंटो मारपीट किये।

उक्त घटना में माहे पंचायत के मुखिया मुखिया पति दिलीप सिंह को पंचायती हेतु बुलाया गया था तो मुखिया पति दिलीप सिंह द्वारा जुर्माने की बात कही गयी। जुरमाना नहीं देने पर मुखिया पति के मौजूदगी में घटना में पूर्व में जेल गए दोनों अभियुक्त 1. मोती साह एवं 2. अमरदीप साहू द्वारा बच्चे को छूटे में बांधकर मार-पिट की घटना कारित की गयी। वादी के बयान एवं माहे पंचायत की जनता जो वहां घटना में उपस्थित थे का बयान लिया गया जिससे यह स्पस्ट होता है की मुखिया पति दिलीप सिंह के कारण ही उस बच्चे के साथ मार-पिट की गयी है। मुखिया पति दिलीप सिंह उपस्थिति विडियो में स्पस्ट रूप से दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here