औभरलोड के कारण हमेशा विधुत आपूर्ति रहता है बाधित- सुरेंद्र
समस्तीपुर :
मुख्यालय से सटे काशीपुर के विवेक-विहार मुहल्ला स्थित ट्रांसफार्मर का केबुल जलने के कारण गत रात्री करीब 12 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद रहने से भीषण गर्मी में पंखा-कुलर एवं जलापूर्ति बंद रहने से मुहल्लावासी परेशान हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सह विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि शिकायत के बाद मंगलवार को दिन के करीब 10 बजे मिस्त्री द्वारा ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन स्टोर में केबुल उपलब्ध नहीं रहने के कारण इसे ठीक नहीं किया जा सका है। इसकी शिकायत जब उन्होंने शहरी जेई से की तो जेई ने काल सेंटर फोन करने को कहकर अपने कार्य को इतिश्री कर दी। काल सेंटर फोन करने पर बताया गया कि कर्पूरीग्राम से केबुल आने पर ही विधुत आपूर्ति शुरू हो पाएगा।
इधर विधुत ठप रहने से भीषण गर्मी में पंखा, कुलर एवं जलापूर्ति बंद रहने से मुहल्लावासी विधुत अधिकारियों के खिलाफ आक्रोशित के साथ जनांदोलन पर उतारु हैं।






















































