343

समस्तीपुर : रालोजपा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के निर्देश पर गोपालपुर में गैस सिलेंडर से लगी आग में 25 अग्नि पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री की पैकेट का वितरण किया गया। मौके पर पंचायत के उप मुखिया मनीष कुमार विश्वनाथ महतो भोला कुमार झुंझुनू सहित काफी संख्या में गरीब मौजूद थे जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि अग्नि पीड़ितों के आवास जल की समस्या को लेकर सांसद जिला पदाधिकारी से दोनों सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर वार्ता करेंगे। तपती गर्मी आने वाले बरसात में अग्नि पीड़ितों के समक्ष समस्या होगी उसका समाधान का आश्वासन दिया। राहत लेनेवालों में सुहाग पासवान जोगी पासवान शत्रुघ्न ठाकुर प्रभात ठाकुर सहित 25 शामिल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here